JRNRVU University

Pre B.Ed Child Development Test 2026
प्री. बी.एड. (चाइल्ड डवलपमेन्ट) टेस्ट हेतु आवेदक कृपया ध्यान दें
  1. इस सामान्य दिशा निर्देश पुस्तिका में परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता, सीटों के आरक्षण, स्कूल अध्ययन विषय आदि के सम्बन्ध में नियमों का समावेश किया गया है। आगे नियमों का संक्षिप्त स्पष्टीकरण भी दिया गया है।
  2. इन नियमों को हिन्दी भाषा में संक्षिप्त में दिया गया है जो केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए है।
  3. कॉलेज में प्रवेश काउन्सलिंग के जरिए होगा। काउन्सलिंग के समय आपको वरीयता क्रम से लिया जाएगा।
  4. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर सबमिट करने से पूर्व संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देशों का अध्ययन करें और प्रत्येक कॉलम को सावधानीपूर्वक भरें। छोटी सी गलती भी आपको इस परीक्षा के लिए अपात्र बना सकती है।
  5. ऑनलाइन आवेदन पत्र अत्यंत सावधानी से भरकर सबमिट करें तथा उसका प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें। आवेदन पत्र में गलत या अनुचित जानकारी देना टेस्ट में अनुचित लाभ लेने का प्रयास माना जाएगा और इससे आपकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।
  6. यदि आप सामान्य श्रेणी से भिन्न श्रेणी जैसे राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, विकलांग, विधवा/परित्यक्ता, टाडा/माडा/सहरिया क्षेत्र के निवासी, सैनिक/सेवानिवृत्त सैनिक या उनके आश्रित हैं, तो संबंधित प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति अवश्य संलग्न करें।
  7. यदि आप किसी श्रेणी से संबंधित नहीं हैं या आपके पास प्रमाण-पत्र नहीं है, फिर भी आवेदन पत्र में उस श्रेणी का उल्लेख करते हैं, तो इसे अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास माना जाएगा और आपकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।
  8. टेस्ट के प्रश्न-पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी तथा गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  9. इस टेस्ट एवं चयन प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा समय-समय पर जारी आदेश एवं निर्देश लागू होंगे।
  10. पी.बी.सी.डी.टी. 2026 परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क ₹2000/- रहेगा।
महत्त्वपूर्ण चेतावनी

परीक्षार्थियों को सावधान किया जाता है कि राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के तहत किसी सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग, कानून के तहत एक अपराध है। तदनुसार पी.बी.सी.डी.टी. परीक्षा 2026 में अनुचित साधनों का उपयोग करने या उनका सहारा लेने के दोष में लिप्त परीक्षार्थियों एवं उन्हें ऐसा करने में सहायता करने वालों को 3 वर्ष तक के लिए जेल की सजा हो सकती है अथवा उन पर 2000/- रूपये तक जुर्माना हो सकता है अथवा दोनों सजाएँ हो सकती हैं।

प्री.बी.एड. (बाल विकास) टेस्ट के आवेदकों हेतु महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ
  1. आवेदक को वेब-साईट (ऑन-लाईन) पर उपलब्ध आवेदन पत्र को भरकर सबमिट करने के पश्चात आवेदन-पत्र की प्रिन्ट कॉपी स्वयं के पास सुरक्षित रखनी चाहिए।
  2. टेस्ट के परिणाम की घोषणा टेस्ट की तिथि के लगभग 20 दिन से एक माह के भीतर की जा सकती है। टेस्ट की अंकसूची या अन्य सूचना अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत अथवा डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  3. जो विद्यार्थी स्नातक/स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठ रहे हैं, वे भी पी.बी.सी.डी.टी.-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन वे बी.एड. (बाल विकास) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तभी पात्र होंगे जब काउन्सलिंग की अंतिम तिथि तक उनकी पात्रता परीक्षा का परिणाम पात्रता प्राप्तांक सहित घोषित हो चुका हो तथा उनके पास अंकतालिका उपलब्ध हो। महाविद्यालय में रिपोर्टिंग के समय प्रोविजनल प्रमाण-पत्र, समाचार पत्र में प्रकाशित परिणाम या इंटरनेट से प्राप्त अंकतालिका स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि पात्रता परीक्षा का परिणाम काउन्सलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद घोषित होता है तो ऐसे आवेदक सत्र 2026-28 में बी.एड. (बाल विकास) पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। गलत सूचना देकर काउन्सलिंग में भाग लेने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क जब्त किया जा सकता है।
  4. आवेदक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी श्रेणी, संकाय एवं लिंग से संबंधित कॉलम सावधानीपूर्वक भरें। यदि इन कॉलम में गलत सूचना दी जाती है तो बाद में संशोधन संभव नहीं होगा और आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।
  5. जिन अभ्यर्थियों के स्नातक/स्नातकोत्तर में पढ़े गए विषयों के आधार पर बी.एड. (बाल विकास) पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाने वाले नियमानुसार दो विषय नहीं बनते हैं, वे टेस्ट में बैठने के पात्र नहीं हैं। बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.ई., बी.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी या अन्य ऐसी स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी भी पात्र नहीं हैं। बी.ए.पी. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 10+2 के बराबर नहीं माना जाएगा और वे बी.एड. (बाल विकास) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।
  6. बी.एड. (बाल विकास) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपलब्ध सीटों के अनुसार सफल अभ्यर्थियों में से संकायवार एवं श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। चयन सूचना व्यक्तिगत या डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी।
  7. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों का चयन काउन्सलिंग प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। काउन्सलिंग कार्यक्रम की सूचना वेबसाइट http://www.pbcdtdabok.net पर अपलोड की जाएगी।
  8. सफल अभ्यर्थियों को महाविद्यालय में उपस्थिति के समय उनके दस्तावेजों की जाँच के पश्चात ही पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
  9. अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उपर्युक्त जानकारी के बावजूद यदि इन प्रकरणों से संबंधित कोई नियम विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया जाता है, तो उस पर इस कार्यालय द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही पत्र व्यवहार की अधिकता के कारण उसका उत्तर देना भी संभव नहीं होगा।
महत्त्वपूर्ण चेतावनी

परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण साथ में लाना पूर्णतया वर्जित हैं। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में काला बॉल पेन, H.B. पैन्सिल एवं रबर साथ में लाना न भूलें। कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सरकारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करे।

Application Form